युवाओं के साथ भाजपा ने किया है धोखा, लालसोट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

लालसोट. युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं के साथ भाजपा ने बड़ा धोखा किया है, करीब दो साल पूर्व बनी भाजपा सरकार की युवा विरोधी व आम जन विरोधी नीतियों से अब प्र्रदेश का युवा स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा ने यह बात शनिवार को शहर के खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तहर के चुनावों में धांधली के मामले में भाजपा को बेनकाब किया है, जिससे पूरी भाजपा में बैचनी साफ नजर आ रही है। प्रदेश सचिव राकेश चौधरी अब प्रदेश का युवा भाजपा का असली चेहरा पहचान चुका है पीसीसी सदस्य कमल मीना ने कहा कि सभी युवा संंगठित हो कर सरकार की नीतियों व व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाए। उन्होंने आगामी 16 सितम्बर को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता विपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली में सभी युवा कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आवाह्न किया। प्रदेश सचिव राकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग समेत सभी संवैधानिक संस्थाओ को पंगु बना दिया है, जो कि हमारे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बन गया है। सम्मेलन की शुरुआत में जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश राड़ा एवं नगर अध्यक्ष पंकज मोरवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। सम्मेलन को ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहितप्रदेश सह सचिव रविकांत नकवाल, एडवोकेट श्यामसुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा,उप प्रधान सूरज कटारा, अमित शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह, कमलेश लोटण, मोहन सोनी, विनोद गोयल,चन्द्रशेखर जांगिड,सुनील चतुर्वेदी, चंदंर मीना, अविनाश शर्मा समेत कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
