Home » Blog » लालसोट में बदमाशों ने तीन कारों के तोड़े कांच, न्यू कालोनी में हुई घटना, लोगों में आक्रोश, एसडीएम को दिया ज्ञापन

लालसोट में बदमाशों ने तीन कारों के तोड़े कांच, न्यू कालोनी में हुई घटना, लोगों में आक्रोश, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में बदमाशों ने तीन कारों के तोड़े कांच, न्यू कालोनी में हुई घटना, लोगों में आक्रोश, एसडीएम को दिया ज्ञापन

लालसोट. शहर की न्यू कालोनी में बीती रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़ दिए। शहर में लगातार हो रही इन घटना से लोगों में आक्रोश है। सोमवार रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने न्यू कालोनी में रेस्ट हाउस के पीछे वाले क्षेत्र मेें एडवोकेट चन्द्रभान सिंह, महावीर जैन एवं तेजप्रकाश सैनी के घरों के आगे खड़ी कारों के कांच तोड़ दिए। मंगलवार सुबह उक्त तीनों परिवार के सदस्यों को इस बारे में पजा चला। मामले की जानकारी मिलते ही लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घटनाओं का जायजा लिया। घटनाओं को लेकर एडवोकेट चन्द्रभान सिंह की ओर से लालसोट पुलिस को एक प्राथमिकी भी दी गई है। पुलिस ने घरों व कालोनी में अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले। एडवोकेट चन्द्रभान सिंह के घर पर लगे कैमरे में उनकी कार कांच तोडऩे की घटना भी कैद हो गर्ई। यहां के सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन जने कार केे पिछले कांच को डंडे से वार करते हुए तोड़ कर जाते हुए नजर आ रहे है। थानाधिकारी श्रीकिशन मीना ने प्राथमिकी दर्र्ज की जा रही है, कारों कांच तोडऩे वाले बदमाशों की तलाश में दो टीमों को रवाना कर दिया गया है। वही दूसरी ओर अंशुल सोनी, मनीष जैन, कृष्ण गुप्ता, तेज प्रकाश सैनी, मदनमोहन जांगिड, राजेश कटारिया, सुरज सैनी, राजेश शर्मा, राहुल जोशी ने इन घटनाओं रोष प्र्रकट करते हुए एसडीएम को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा है कि कई दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में रात्रि के समय उपद्रवियों द्वारा घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोडऩे की घटनाएंं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इससे आमजन में भय और असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वारदातों से शहरवासियों में रोष व्याप्त है, इन घटनाओं की तुरंत प्रभाव से उच्च स्तरीय जांच करवाते हुए दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24