परशुराम सर्किल का अनावरण 21 को, ब्राह्मण समाज में दिखा उत्साह, घर-घर जाकर दिए निमंत्रण


लालसोट. शहर में ब्राह्मण समाज केतत्वाधान में नगर परिषद द्वारा नवनिर्मित भगवान श्री परशुराम सर्किल का अनावरण समारोह 21 नवंबर को अपराह्न 3 बजे पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होगा। उक्त अनावरण समारोह को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है और समाज के पदाधिकारी एवं सभी प्रबुद्ध जन लगातार शहर समेत पूरे ग्रामीण इलाकों का दौरा करते हुए अनावरण समारोह पहुंचने के लिए निमंत्रण बांट कर आमंत्रित भी कर रहे हैं। समाज के प्रवक्ता ने बताया कि अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना होंगे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति पिंकी चतुर्वेदी करेंगी। समारोह के विशिष्ट अतिथि विप्र फाउंडेशन के संरक्षक सुशील ओझा, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं अखिल भारतीय हरियाणा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृद्धि चंद शर्मा होंगे।
Post Views: 590
