लालसोट में नीम के पेड़ से झूलती मिली युवक की लाश, शहर के गंगापुर रोड़ का है मामला

लालसोट. शहर के गंगापुर रोड़ पर सोमवार सुबह एक खाली भूखण्ड में मौजूद एक नीम के पेड़ पर एक युवक का शव झूलते मिलने से हडक़ंप मच गया और मौके पर दर्जनों की भीड़ भी रवाना हो गई। घाटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थानाधिकारी श्रीकिशन मीना भी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे, जहां पुलिस कर्मियों ने शव को पेड़ पर लगे फंदे से उतार कर उसे मुर्र्दाघर पहुंचाया। इस दौरान मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड व दवा की पर्ची से उसकी पहचान की गई एवं परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक सायनीर बैरवा थाना क्षेत्र के ही शाहपुरा गांव का निवासी था और शहर के लाल क्लब स्टेडियम के पास किराए के कमरे में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक सायनीर बैरवा शराब पीकर अपने परिवार से झगड़ा करता था, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी, रविवार रात्रि को घर से रवाना हो कर यहां अपने स्वेटर से फांसी का फंदा लगाकर नीम के पेड़ से लटक गया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण को मर्ग में दर्ज किया गया एवं शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
