लालसोट में जेेबकतरा गिरफ्तार 15 हजार की नकदी भी बरामद

लालसोट. शहर के कोथून रोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान से जेबतराशी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि परिवादी सजय कुमार माली पुत्र घनश्याम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23 अक्टूबर को कोथून रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से मिठाई खरीद रहा था। इसी दौरान भीड़ मेें एक जने उसकी जेब से 22 हजार रु निकाल लिए, जिसके बाद एक शख्स को पकडकर थाने पर नतिन उर्फ विशाल राठौड़ पर ले जाया गया, लेकिन उससे पूर्व ही जेेब से निकाले 22 हजार रुपए को रामखिलाडी उर्फ खल्ली पुत्र भागचंद माली निवासी न्यू अनाज मंडी लक्ष्मी विहार को दे कर भगा दिया गया। जिसके बाद पुुलिस ने मंगलवार को रामखिलाड़ी माली को गिरफ्तार कर लिया एवं 15 हजार की नकदी को बरामद करने में सफलता हासिल की।थानाधिकारी ने बताया कि नतिन उर्फ विशाल राठौड़ को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका था
