ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा आज गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण भूमिपूजन शिलापूजन करके प्रारंभ किया गया है। 


इस अवसर पर आचार्य कृपाचार्य सहित अन्य विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा एवं मंत्रोच्चार करते हुए निर्माण कार्य की मंगल कामना करते हुए शुरुआत की गई।
ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण कार्य की शुरुआत करने से सभी समाज बंधुओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की और सक्रिय समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया।
धर्मशाला के निर्माण से समाज बंधुओं को सुविधा मिलेगी और सभी के छोटे बड़े कार्य कम खर्च में संपन्न हो सकेंगे।
निर्माण कार्य को विधिवत एवं अनवरत जारी रखने के लिए गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण धर्मशाला की एक कमेटी बनाई जाएगी जो सभी समाज बंधुओं से संपर्क कर सहयोग की अपील करेगी।
सभी समाज बंधुओं से भी यह अपेक्षा रखी गई है कि सभी अपनी ओर से अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करें ताकि धर्मशाला को भव्य रूप प्रदान करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहे।
इस अवसर पर असंख्य ब्राह्मण समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। जिनमें पुरषोत्तम जोशी, सुरेश जोशी संवासा, सुनील चतुर्वेदी, लक्ष्मण शर्मा मनोहरका, विनीत बोहरा, जगदीश तिवाड़ी, पंडित कल्याण प्रसाद, राधामोहन मिश्रा, राजेन्द्र पुराका, नंद कुमार पाँखला, महेश बैंक वाले, सुरेश बिहारी, राकेश शर्मा पत्रकार, ओमप्रकाश गोल, अनिल घंमण्डिया, मनमोहन शर्मा, सोनु बिनोरी, राजेन्द्र डोब, ताराचंद शर्मा नरसी, मनोज जोशी, कमलेश तिवाड़ी, सुनील खारला, अनुराग शर्मा, विनोद गोबरिया, गोपाल बोहरा, लक्ष्मीनारायण शर्मा पार्षद, अभिनव त्रिपाठी, राकेश सेडुलाई, सुदीप मिश्रा, रामप्रसाद भाया, हरिमोहन जंगम, रामचरण बोहरा, विष्णु व्यास, नरेंद्र शर्मा ढाबा वाले, नन्द किशोर पांख़ला, शंभू जी पुरोहित, रमेश चतुर्वेदी,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
