Home » Blog » लालसोट पुलिस ने महिला के गले से जन्तर तोड़कर ले जाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

लालसोट पुलिस ने महिला के गले से जन्तर तोड़कर ले जाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट पुलिस ने महिला के गले से जन्तर तोड़कर ले जाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार लालसोट थाना पुलिस ने महिला के गले से जन्तर तोड़कर ले जाने वाले मुलजिम प्रकाश बंजारा व संतोष सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से गले का जन्तर बरामद कर लिया।

थानाधिकारी श्रीकिशन ने बताया कि 11 अगस्त को विनोद कुमार जागा पुत्र गणेश राम जागा निवासी रिको ऐरिया, जागा बस्ती डिडवाना की माँ करमा देवी सुबह 10.30 बजे गुलाब आईस फैक्ट्री के पास भैंस चरा रही थी। मोटरसाईकिल से दो लडके जिन्होंने मुँह पर दुप्पटा बाँध रखा था गणेश जी का रास्ता पूछने के बहाने रुके और करमा देवी के गले मे से सोने का जन्तर तोडकर ले गये। इस मामले में प्रकाश बंजारा पुत्र सोहनलाल उर्फ सोहनपाल बंजारा निवासी रिको एरिया के पास डिडवाना व संतोष सैनी पुत्र राधेश्याम माली निवासी वार्ड नं. 9 कुई वाली ढाणी डिडवाना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जन्तर बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24