लालसोट नगर परिषद की साधारण सभा का आयोजन, पार्षदों ने शहर के विभिन्न सर्किल एवं मार्गो के नामकरण के लिए प्रस्ताव भी पेश किए

लालसोट. नगर परिषद साधारण सभा की मिटिंग बुधवार को सभापति पिंकी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। परिषद कार्यालय में आयोजित साधारण सभा की मिटिंग में विधायक रामबिलास मीना भी मौजूद रहेे। विधायक ने मिटिंग में पार्र्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दो सालों में प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा शहर को कर्ई बड़ी सौगात दी है, जिसमे नगर पालिका से नगर परिषद में क्रमोन्नत करना भी शामिल हैै, अब पूरे शहर में करोड़ों की लागत से ऐेतिहासिक विकास कार्य कराए जाएगें। जिससे कई कार्र्य प्रगति पर भी है। सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने कहा कि विधायक के मार्ग दर्शन में बीते दो साल में शहर का चहुमुखी विकास हुआ है एवं शहर के विस्तार को देखते हुए सभी वार्डो में आम जन की मूलभूत सुविधाओं को भी विकसित किया जा रहा है। साधारण सभा की मिटिंग में पार्र्षदों ने शहर के विभिन्न सर्किल एवं मार्गो के नामकरण के लिए प्रस्ताव भी पेश किए,जिसके तहत पार्षद चिराग जोशी ने नगर परिषद के सामने स्थित बाल उद्यान का नामकरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के नाम पर गोलवलकर बाल उद्यान रखने का प्रस्ताव रखा। मिटिंग में पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की कई समस्याएं एवं विकास कार्यो को लेकर मांग भी रखी।
