लालसोट. दौसा-गंगापुर सीटी रेल मार्ग पर रेल की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

लालसोट. दौसा-गंगापुर सीटी रेल मार्ग पर मंगलवार शाम को नयावास गांव के पास गंगापुर सीटी-अजमेर सवारी रेल गाडी की चपेट में एक वृद्ध की मौत हो गई। राहुवास थानाधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रामू पुत्र मूलचंद मीना निवासी हाल्या की ढाणी नयावास उम्र 65 वर्ष की रेल में चपेट में आने से मौत की जानकारी मिली थी, पुलिस जाप्ते ने मौके पर पहुंच कर शव को राहुवास सीएचसी पहुचाया, जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Post Views: 3,029
