लालसोट. दिगम्बर जैन महिला मंडल में श्वेता जैन को सर्व सम्मति से चुना महिला मंडल की अध्यक्ष

लालसोट. दिगम्बर जैन महिला मंडल के वार्षिक स्नेह मिलन व नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतू गुरुवार को एक बैठक निवर्तमान अध्यक्ष संतोष देवी जैन सोनी की अध्यक्षता में ललिता जैन सोनी के निवास पर आयोजित की गई जिसमें कोषाध्यक्ष आराधना जैन श्रीमाल द्वारा विगत वर्ष का आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के बाद मंडल की नई अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गर्ई, जिसमे सर्वसम्मति से श्वेता जैन धर्मपत्नी वीरेंद्र कुमार जैन सोनी को चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा मौके पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें उपाध्यक्ष नीरू पाटनी, महामंत्री तेजमती बडजात्या, कोषाध्यक्ष उषा बैनाडा ,सांस्कृतिक मंत्री सीमा बैनाडा को मनोनीत किया । अध्यक्ष श्वेता जैन ने बताया कि महावीर जयंती,भाद्र पक्ष मास में दशलक्षण पर्व एवं वर्ष में आने वाले त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाये जाएंगे इसमें सभी को एकजुट होकर कार्य करें। इस दौरान निर्मला बडज़ात्या, पदमा गंगवाल, मीना बडज़ात्या, प्रमिला बडज़ात्या, ललिता सोनी,अल्का बैनाड़ा, राजेश बैनाडा,आशा बैनाड़ा, गुड्डी बैनाड़ा ने भी विचार प्रकट किए।
