लालसोट ज्योतिबा फुले सर्किल के पास आग से खाक हुआ फास्ट फूट सेंटर, 20 लाख का सामान जल कर खाक।

लालसोट. उपखण्ड के कोथून रोड़ पर बीती ज्योतिबा फूले सर्किल के पास एक फास्ट फूड की दुकान में बीती रात्रि को आग लगने की घटना से हडक़ंप मच गया। आग पर करीब 3 घंटे से अधिक समय में काबू पाया जा सका, इस दौरान दुकान में मौजूद करीब 20 लाख रुपए का सामान भी जल कर खाक हो गया, इसके अलावा आग फास्ट फूड की दुकान के अगल बगल में मौजूद दुकान तक भी पहुंचने से उनका भी लाखों रुपए का सामान जल गया। आग लगने के कारण फिलहाल सामने नही आए है। दुकान मालिक चिन्टू गौतम ने बताया कि बीती रात्रि करीब एक बजे उक्त फास्ट फूड की दुकान से कुछ जनों ने धुआ निकलते देखा, जिसके बाद सूचना मिलने पर वे और परिजन पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी और आग की ऊंची लपटे भी उठना शुरू हो गर्ई। चिन्टू गौतम ने बताया कि आग में उसकी दुकान में मौजूद डी फ्र्रीज, पिज्जा ओवन, टोस्टर समेत सभी सामान जल कर खाक हो गए, पास ही मौजूद कृष्ण कुमार पट्या के केफें में करीब दो लाख का फर्र्नीचर व सामान और भास्कर शर्मा भास्कर शर्मा के चाट सेन्टर पर भी करीब दो लाख का सामान एवं एक बाइक भी आग में जल गई। गनीमत यह रही की दुकानों में मौजूद गैस सिलेण्डरों को बाहर निकाल लिया, वरना घटना और बड़ी हो सकती थी।
सूचना पर पहुंची दमकल के स्टाफ ने आग पर काबू पाने का भरकस प्रयास किया, बाद में दो पैट्रोल पंप से भी फायर उपकरण मगवाए गए, लेकिन वे भी नाकाम रहे, जिसके बाद पानी के टेंकर मंगवा कर आगू पर करीब तीन घंटे बाद काबू पाया जा सका है। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची।
