श्री दिगंबर जैन युवा संघ लालसोट के तत्वावधान में भाद्रपद मास की होने वाली प्रतियोगिताओं में आज चित्रकला ,निबंध व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियाॅ प्रांगण में किया गया।

चित्रकला में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रभारी रविंद्र जैन श्रीमाल, धर्मेश जैन ,आर्कष सोनी निबंध में 38 प्रतियोगी व प्रभारी अंकुर जैन बैनाड़ा,नमन जैन बडजात्या व शैलेष बडजात्या रहे सुलेख में 51प्रतिभागी व प्रभारी मोहित जैन ,अमित जैन बैनाडा, गर्वित जैन बडजात्या रहे। संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र बडजात्या ने बताया कि उक्त परीक्षाओं मे चार वर्ग कक्षा 1 से 5, 6 से 8 , 9 से 12 एवं सामान्य महिला पुरुषों के कुल 134 प्रतिभागियों ने भाग लिया परीक्षाओं के परिणाम पंचमी के दिन सामूहिक समापन कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान अभिनव बैनाडा, प्रेमचंद जैन, पीयूष कासलीवाल, समुद्र बडजात्या, अरिहंत बैनाड़ा, अरिहंत पाटनी, हनी बडजात्या सहित अनेक युवा संघ सदस्य उपस्थित थे
Post Views: 448
