Home » Blog » लालसोट जिला हॉस्पिटल में मरीजों को चौबीस घंटे दवा,जांच और एक्सरे की सुविधा शुरू, ओपीडी पर्ची भी ऑन लाईन बनेगी

लालसोट जिला हॉस्पिटल में मरीजों को चौबीस घंटे दवा,जांच और एक्सरे की सुविधा शुरू, ओपीडी पर्ची भी ऑन लाईन बनेगी 

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट जिला हॉस्पिटल में मरीजों को चौबीस घंटे दवा,जांच और एक्सरे की सुविधा शुरू, ओपीडी पर्ची भी ऑन लाईन बनेगी

लालसोट. शहर के राजकीय जिला अस्पताल में नए साल से चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इन सेवाओं में लैब, एक्स-रे और दवा वितरण केंद्र की सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने बताया कि अब अस्पताल में 24 घंटे लैब सुविधा के तहत सभी आपातकालीन जांचें चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसी तरह, एक्स-रे जांच भी चौबीस संभव होगी। मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए 24 घंटे दवा वितरण केंद्र भी खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि अब जिला चिकित्सालय में ओपीडी पर्ची बनाने की प्रक्रिया को भी आन लाईन कर दिया है, जिससे मरीज हे – डॉ.क ऐप के माध्यम से घर बैठे ही ओपीडी पर्ची बनवा सकेंगे, जिससे लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा। उपनियंत्रक डॉ. अनुराग दैमन ने बताया कि एप के माध्यम से बार कोड स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अस्पताल आने से पहले टोकन जनरेट कर सकते हैं। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें केवल फास्ट ट्रैक काउंटर पर टोकन नंबर बताना होगा और कुछ ही सेकंड में पर्ची मिल जाएगी। जनरेट किया गया टोकन 30 मिनट तक वैध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से आमजन को बड़ा फायदा होगा, जिसमें लंबी कतारों से राहत और समय की बचत शामिल है। बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी, साथ ही पंजीकरण प्रणाली तेज और पारदर्शी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24