Home » Blog » लालसोट जिला अस्पताल में जटिल कैंसर रोगी का सफल ऑपरेशन

लालसोट जिला अस्पताल में जटिल कैंसर रोगी का सफल ऑपरेशन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट जिला अस्पताल में जटिल कैंसर रोगी का सफल ऑपरेशन

जिला चिकित्सालय लालसोट के पीएमओ डॉ राजकुमार सेहरा ने बताया कि 57 वर्षीय महिला उर्मिला देवी, जो पिछले कई वर्षों से बाएं पैर में बड़े घाव से पीड़ित थीं, पिछले 2–3 वर्षों से घाव के न भरने और असहनीय दर्द के कारण जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में उपचार हेतु आईl

सर्जन डॉ. मनीष सैनी द्वारा घाव की गहन जांच एवं बायोप्सी (Biopsy) करवाने पर यह पाया गया कि घाव ने कैंसर (Squamous Cell Carcinoma) का रूप ले लिया है। कैंसर के कारण घुटने के नीचे की मांसपेशियों में गंभीर क्षति हो चुकी थी तथा पैर की हड्डी भी प्रभावित होकर गलने लगी थी।लंबे समय तक झाड़-फूंक एवं उचित उपचार के अभाव के कारण घाव में संक्रमण अत्यधिक बढ़ गया था, यहां तक कि घाव में कीड़े पड़ गए थे और संक्रमण रक्त में फैल गया था। मरीज की गंभीर स्थिति एवं कम हीमोग्लोबिन (Hb) स्तर (5 gm%) के कारण उसे अस्पताल के ICU (रामाश्रय वार्ड) में भर्ती किया गया। 6 यूनिट रक्त चढ़ाने के पश्चात मरीज को ऑपरेशन के लिए तैयार कियाl

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज का Above Knee Amputation (घुटने के ऊपर से पैर काटने का ऑपरेशन) किया गया, जिससे कैंसर एवं संक्रमण के आगे फैलने को रोका जा सका। ऑपरेशन सफल रहा और वर्तमान में मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रही है।

इस सफल ऑपरेशन में सर्जन डॉ. मनीष सैनी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कोटिया तथा OT स्टाफ में संगीता शर्मा, नीरबाई, रविना एवं सागर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24