लालसोट को SIR में दोसा जिले में सर्वप्रथम शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर विधायक रामविलास मीना ने मिठाई खिलाकर व माला पहनकर लालसोट एसडीएम एवं कार्मिकों का किया अभिनंदन

निर्वाचन आयोग भारत सरकार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर दौसा के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में दौसा जिले के विधान सभा क्षेत्र लालसोट का जिले में सर्व प्रथम शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर लालसोट विधायक श्री रामविलास मीना द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी विजेंद्र कुमार मीना एवं चुनाव शाखा प्रभारी रमेश चंद शर्मा को मिठाई व माला पहनाकर स्वागत किया अवसर पर विधायक रामविलास मीणा ने समस्त लालसोट की जनता , बूथ लेवल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर , गणन प्रपत्र अपलोडिंग करने वाले कंप्यूटर अनुदेशक व समस्त स्टाफ को बधाई दी।
शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर एसडीएम मीना ने समस्त चुनाव कर्मियों का अभिनन्दन किया।।
इस अवसर पर चुनाव शाखा लालसोट के कार्मिकों द्वारा विधायक रामविलास मीणा व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत बधाई दी । एसडीएम लालसोट ने SIR कार्यक्रम में शामिल सभी स्टाफ साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य ब्लॉक अधिकारी सत्यनारायण मीणा , शिवलाल सैनी ,दीपक शर्मा, वीरेंद्र जैन , सुनील कुमार सैनी, विमलेश गुप्ता, गिरधारी लाल मीणा ,कालूराम लक्षकार, विक्की शर्मा , राम प्रकाश मीणा ,अर्चना मीणा , अनुजा नाथ , विनोद गुर्जर, रामकेश मीणा, चिरंजीलाल माली सहित समस्त स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे
