Home » Blog » लालसोट के संवासा ग्राम में 150 श्रमिकों की सिलिकोसिस जांच, 35 को कार्ड के लिए रैफर किया

लालसोट के संवासा ग्राम में 150 श्रमिकों की सिलिकोसिस जांच, 35 को कार्ड के लिए रैफर किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट के संवासा ग्राम में 150 श्रमिकों की सिलिकोसिस जांच, 35 को कार्ड के लिए रैफर किया

लालसोट. पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) उत्पाद श्रेणी में शामिल स्टोन आर्टिकल्स से जुड़े कारीगरों और श्रमिकों के लिए सवांसा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सिलिकोसिस बचाव शिविर का आयोजन किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मेघराज मीणा ने बताया कि सवांसा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्टोन आर्टिकल्स से जुड़े कारीगरों और श्रमिकों को सिलिकोसिस के बचाव के लिए जागरूकता शिविर व सुरक्षा किट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मान्शी और उनकी टीम ने लगभग 150 श्रमिकों का चैक-अप किया। स्क्रीनिंग में से 35 श्रमिकों को सिलिकोसिस कार्ड के लिए जिला अस्पताल दौसा के बोर्ड को रैफर किया। उन्होंने बताया कि शरीर में सिलिकोसिस से बचाव के लिए सुरक्षा किट का वितरण भी किया गया जिसमें एन 95 मास्क, हैण्ड ग्लवस, चश्मा, पेन, पैड, ब्रोशर आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को सिलिकोसिस से बचाव के लिए इसी प्रकार के शिविर सिकन्दरा में 12 दिसम्बर, बापी में 16 दिसम्बर, मानपुर में 19 दिसम्बर एवं डिडवाना में 26 दिसम्बर,गीजगढ में 9 जनवरी एवं सिकराय में 16 जनवरी को शिविरों का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24