Home » Blog » लालसोट के वार्ड नं 11 में फाल्ट से दो दर्जन घरों में जले विद्युत उपकरण, पीडि़त परिवारों ने किया प्रदर्शन नुकसान की भरपाई करने की मांग

लालसोट के वार्ड नं 11 में फाल्ट से दो दर्जन घरों में जले विद्युत उपकरण, पीडि़त परिवारों ने किया प्रदर्शन नुकसान की भरपाई करने की मांग 

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट के वार्ड नं 11 में फाल्ट से दो दर्जन घरों में जले विद्युत उपकरण, पीडि़त परिवारों ने किया प्रदर्शन नुकसान की भरपाई करने की मांग

लालसोट. शहर के वार्ड 11 स्थित धोबी व कोली मौहल्लें में शनिवार अपराह्न विद्युत लाईन में हुए एक फाल्ट से करीब दो दर्जन घरों में लाखों रुपए के विद्युत उपकरण जल कर खराब हो गए। घटना को लेकर क्षेत्र के महिला पुरुषों ने प्रदर्र्शन करते आक्रोश प्रकट किया एवं विद्युत निगम से नुकसान भरपाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे धोबी व कोली मौहल्लें में अचानक विद्युत आपूर्ति के दौरान वोल्टेज बढ गए और फाल्ट होने के बाद सभी घरों में लगे टीवी,एलईडी, पंखे, कूलर, फ्रीज समेत सभी उपकरण जल कर खराब हुए। नुकसान की जानकारी मिलते ही सभी घरों से महिला पुरुष रोड़ पर आ गए और रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन भी करने लगे। महिला पुरुषों का कहना था कि उनके घरों के पास एक नई केबल डालने के बाद कर्मचारियों की लापरवाही से यह फाल्ट हुआ है,सभी पीडि़त परिवार मजदूरी कर अपना परिवार पालते है, फाल्ट के चलते प्रत्येक घर में हजारों रुपए के विद्युत उपकरण जल गए है, अब तक कोई भी जनप्रतिनिधी ने यहां आ कर उनकी सुध नही ली है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर निगम की टीम भी पहुंची और विद्युत आपूूर्ति को सुचारू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24