लालसोट के भामुवास गांव में आग लगने से पांच पाटोल पोश ध्वस्त, 7 बकरियां जिंदा जली, लाखों की नकदी, जेवरात, अनाज व चारा आग में हुए स्वाहा।

लालसोट. उपखण्ड के भामूवास गांव में रविवार दोपहर आग लगने की एक घटना में पांच पाटोलपोश जल कर ध्वस्त हो गए, जिससे आग में सात बकरिया जल कर मर गई, इसके अलावा लाखों रुपए नकदी, जेवरात, अनाज, चारा व घरेलू सामान जल कर स्वाहा हो गए। जाननकारी के अनुसार आग लगने की यह घटना लक्ष्मीनानायण, मुनीराज, रामबिलास,रामसिंह एवं जल्दीराम मीना पुत्र रामकेश मीना के पाटोलपोश पर अज्ञात कारणों से हुई, आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया और पांच भाईयों के परिवार के सभी पाटोलपोश आग में धू धू कर जलने लगे। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने आग पर अपने स्तर से काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के आगे वे बेबस रहे। जानकारी मिलने पर पहुंची दमकल के फायरकर्मी लखन मीना एवं खालिक खांन ने करीब एक घंटें की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग में 7 बकरिया जिंदा जल कर मर गई, इसके अलावा करीब 150 क्विंटल गेहू,15 जुगाड़ तूड़ा,3 लाख रुपए नकद, सोना चांदी के जेवरात एवं सभी घरेलू सामान जल कर राख हो गए। हल्का पटवारी वीपी सिंह एवं लालसोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। बिलौणा कलां से पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृतक बकरियों का पोस्टमार्टम किया।
