लालसोट के नालावास गांव में चरागाह भूमि से हटाएं अतिक्रमण, भारी संख्या में पुलिस जाप्ता रहा तैनात

लालसोट. उपखण्ड केे नालावास गांव में 178 बीघा चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश की पालना में न तहसीलदार सीमा धुणावत की अगुवाई मेंं चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों को जेसीबी से हटाते हुए ध्वस्त किया गया। कार्रवार्ई के दौरान ग्रामीणों ने प्र्रशासन पर मनमानी के आरोप भी लगाए, तहसीलदार ने हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए अतिक्रमियों को शांत किया। तहसीलदार सीमा धुणावत ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर नालावास गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा उगाई गर्ई फसलों को कब्जा राज लेते हुए नीलाम करने पर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाए गए, शेष फसल जो चरागाह भूमि पर खड़ी है, उसे भी कब्जा राज लेते हुए नीलाम करते हुए पूरी चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा एवं दोबारा अतिक्रमण नही, इसके लिए खाई खुदवाई जाएगी। अब इस कार्रवाई के बाद गुरुवार को न्यायालय में जवाब पेश किया जाएगा, न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगामी कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।
