लालसोट के गोल गांव में पैंथर का मूवमेंट, वन विभाग ने रेस्क्यू किया, पिंजरे में आया पेंथर।

लालसोट. उपखण्ड के आतरी क्षेत्र के गोल गांव में बीते एक सप्ताह से जारी पेंथर की मूवमेंट के बाद वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में बीती रात्रि को पेंथर शिकार के लोभ में आकर कैद हो गया। करीब एक से डेढ साल उम्र वाला यह पेंथर मादा है, जिससे रेसक्यू के बार शुक्रवार दोपहर को सरिस्का के जंगलों में सुरक्षित रुप से छोड़ दिया गया। रेंजर रामकिशन मीना ने बताया कि गोल गांव में गत दिनों से लगातार पेंथर का मूवमेंट बना हुआ था, 27 मार्च को इस बारे में वहां स्थित सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कार्मिकों से जानकारी मिली की पेंथर ने यहां एक स्वान को अपना शिकार बनाया है और उसका मूवमेंट बना हुआ है। जिसके बाद मौके पर सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमे भी पेंथर नजर आया, जिसके बाद सीएचसी परिसर के पास ही पिंजरा लगा कर विभाग के कार्मिक भी निगाहे बनाए रखे। गुरुवार रात्रि करीब 11 बजे पेंथर एक शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हो गया, रात्रि करीब 12 बजे सूचना मिलने पर उनकी अगुवाई में टीम ने मौके पर ग्रामीणों से दूर करते हुए पेंथर का सफल रेसक्यू किया एवं विभाग के उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी, जिसेके बाद रात्रि को ही पिंजरे में कैद पेंथर को सुरक्षित रुप से क्षेत्रिय वन अधिकारी कार्यालय पर लाया गया।
