राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर मानद विश्वविद्यालय की ओर से जिला दौसा तहसील लालसोट के अनुसूचित जाति जनजाति ग्रामीण क्षेत्र में गांव करणपुरा में निशुल्क चल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें संस्थान से आए चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का रोगानुसार निःशुल्क परामर्श देकर दवा वितरण किया गया शिविर में कुल 316 रोगी लाभान्वित हुए शिविर में डॉ. पवन कुमार शर्मा (शिविर प्रभारी) डॉ. पप्पूलाल शर्मा , डॉ. चेतन सोयम , मुकेशलाल ,स्टाफ नर्स तिलक राज शर्मा फार्मासिस्ट, नीतेश चौहान MTS, महेंद्र सिंह, सुरक्षा प्रभारी ने सेवाएं दी , शिविर में ज्वर, वात व्याधि, प्रमेह, रक्तचाप, शूल, अर्श आदि विभिन्न रोगों का उपचार किया गया
ग्रामीणों ने कुलपति संजीव शर्मा एवं शिविर समन्वयक प्रोफेसर मोहरपाल मीना का आभार व्यक्त किया। शिविर में केशव मिश्रा, श्याम सुन्दर चौण्डियावास, प्रणव पारीक मोहरपाल, बनवारी मीना कजोड़मल मीना , मीठा लाल मीणा आदि का भरपूर सहयोग रहा। शिवर समन्वयक प्रभारी मोहरपाल मीना ने बताया कि आयुर्वेद ही रोगों का एक मात्र जड़नाशक उपचार है।
