Home » Blog » लालसोट की बेटी राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट, ख़ुशी बड़ाया लालसोट को मिस इंडिया ग्लैम की विजेता बनने की मनोकामना को लेकर 4 जनवरी को होगा,यज्ञ हवन एवं संकीर्तन कार्यक्रम

लालसोट की बेटी राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट, ख़ुशी बड़ाया लालसोट को मिस इंडिया ग्लैम की विजेता बनने की मनोकामना को लेकर 4 जनवरी को होगा,यज्ञ हवन एवं संकीर्तन कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट की बेटी राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट, ख़ुशी बड़ाया लालसोट को मिस इंडिया ग्लैम की विजेता बनने की मनोकामना को लेकर 4 जनवरी को होगा,यज्ञ हवन एवं संकीर्तन कार्यक्रम

लालसोट की हनुमान वाटिका में रविवार 4 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट दौसा की बेटी ख़ुशी बड़ाया लालसोट को मिस इंडिया ग्लैम प्रतियोगिता की विजेता बनने की मन्नत को लेकर यज्ञ हवन एवं संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। गौरतलब है कि ख़ुशी बड़ाया हाल ही में 30 नवंबर को टाइम फिटनेस क्लब एवं दा लेडीज क्लब दौसा में आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया ग्लैम दौसा सेकंड रनर अप रही थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उन्होंने आगामी 11 जनवरी को जयपुर में आयोजित होने वाली मिस इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट प्रतिभागी के रूप में जगह बना ली है। मिस इंडिया ग्लैम बनने के लिए खुशी बड़ाया हरसंभव प्रयास कर रही है। खुशी बड़ाया की ईश्वर में अटूट आस्था है, इसी कड़ी में आज ख़ुशी बड़ाया सीकर स्थित खाटूश्याम जी के दरबार पहुंची और वहां खाटूश्याम जी के दरबार में ढोक लगाई।

ख़ुशी बड़ाया के मिस इंडिया ग्लैम बनने की मन्नत को लेकर 4 जनवरी को लालसोट में यज्ञ हवन और मातारानी व श्याम बाबा का संकीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। संकीर्तन में जयपुर के कलाकारों की और से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24