लालसोट की जगदम्बा कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा की शुभारम्भ

लालसोट. शहर के कोथून रोड़ स्थित जगदंबा कॉलोनी में करणी माता मंदिर पर गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। मंगल कलश यात्रा के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। कलश यात्रा गणेश मंदिर पर बोली लगार्ई गर्ई, जिसमे प्रधान कलश की बोली पीसीसी सदस्य मीना, भागवत कथा की पोथी की बोली मदनलाल मीना डीड राईटर,दिव्य ज्योति की बोली ओमप्रकाश गुप्ता, पंचरंगी ध्वजा की बोली रमेश जांगिड़ एवं माताजी के ध्वज की बोली जीतू के नाम छूटी। ध्वज एवं कलश पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गर्ई, जिसमे परिक्षित शर्र्मा, बाबूलाल सैन, मिथलेश स्वामी समेत बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी एवं अन्य महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। जहां भव्य स्वागत किया गया। कथा की शुरुआत करते हुए कथा वाचक सूरज शास्त्री ने भागवत कथा के श्रवण के महत्व पर प्रवचन देते हुए कहा की भागवत कथा सुनने से प्राणी मात्र को सभी भव बंधन से छुटकारा मिलता है एवं पापों का नाश होता है।
