Home » Blog » लालसोट का लाल बना अरावली संरक्षण की आवाज़, लालसोट के सिंगर अभिषेक भारद्वाज ने अरावली पर्वतमाला संरक्षण के लिए गया शानदार गीत

लालसोट का लाल बना अरावली संरक्षण की आवाज़,  लालसोट के सिंगर अभिषेक भारद्वाज ने अरावली पर्वतमाला संरक्षण के लिए गया शानदार गीत

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट का लाल बना अरावली संरक्षण की आवाज़,  लालसोट के सिंगर अभिषेक भारद्वाज ने अरावली पर्वतमाला संरक्षण के लिए गया शानदार गीत

https://youtu.be/r15oljtmkt8?si=QsGD5d6pO7jCxsLe

Youtube link https://youtu.be/r15oljtmkt8?si=QsGD5d6pO7jCxsLe

लालसोट। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर लालसोट के गायक एवं एंकर अभिषेक भारद्वाज ने संगीत के माध्यम से एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने “अरावली” नामक विशेष गीत तैयार कर उसे हाल ही में रिलीज़ किया।

गीत का विमोचन शिव विधानसभा विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी द्वारा किया गया। विधायक भाटी ने इस प्रयास को समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।

गीत की लॉन्चिंग के लिए अभिषेक भारद्वाज विशेष रूप से शनिवार को मुंबई से जयपुर पहुंचे, जो उनके समर्पण को दर्शाता है। यह गीत YouTube चैनल ‘Abhishek Bhardwaj | Abhiswaram’ पर रिलीज़ हुआ है और इसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

12 वर्षों से संगीत जगत में सक्रिय अभिषेक भारद्वाज देशभर में 2000 से अधिक लाइव शोज़ कर चुके हैं और राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित रह चुके हैं। गीत “अरावली” से अरावली संरक्षण की मुहिम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24