Home » Blog » लालसोट एवं बांदीकुई विधायक ने किया, सावित्री बाई फूले सर्किल का लोकार्पण, 4 करोड़ की लागत केे 29 विकास कार्यो का भी किया शिलान्यास

लालसोट एवं बांदीकुई विधायक ने किया, सावित्री बाई फूले सर्किल का लोकार्पण, 4 करोड़ की लागत केे 29 विकास कार्यो का भी किया शिलान्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट एवं बांदीकुई विधायक ने किया, सावित्री बाई फूले सर्किल का लोकार्पण, 4 करोड़ की लागत केे 29 विकास कार्यो का भी किया शिलान्यास

लालसोट. शहर के गौरव पथ बायपास पर गुरुवार विधायक रामबिलास मीना एवं बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा द्वारा नव निर्मित सावत्री बाई फूलेे सर्किल का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न वार्डो में 4 करोड़ की लागत से होने वाले 29 विकास कार्यो का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश में महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए एक मिसाल कायम करते हुए शिक्षा की अलख जगाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पांच साल के मुकाबले दो साल में ही तीन गुना से अधिक विकास कार्य हो चुके है। उन्होंने कहा कि सेडूलाई तलाई व केमला तलाई का सुदृढीकरण व सौन्दर्यकरण किया जाएगा। बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा ने कहा कि महापुरुषों की जाति नही होती है, महापुरुषों ने जाति व धर्म की भावना से परे उठ कर विषम परिस्थितियों शिक्षा के लिए महिलाओं को जागरुक किया। सभापति प्रतिनिधी सोनू बिनोरी ने कहा कि शहर में 20 करोड़ की लागत से विकास कार्य हो रहे है,गौरव पथ का साढे सात करोड़ की लागत से कुछ ही दिनों बाद काम शुरू हो जाएगा, इसके अलावा पंचायत समिति से सावित्री बाई फूले सर्किल तक रोड़ का 6.50 करोड़ की लागत से सौन्दर्य करण एवं बस स्टेण्ड का 88 लाख की लागत से सौन्दर्यकरण कराया जाएगा। इसके अलावा ढाई करोड़ की लागत से गणगौर मेला मैदान पर आधुनिक चौपाटी विकसित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने कहा कि उनका दो साल का कार्यकाल पूरी तरह भ्रष्टाचार रहित रहा है। इस मौके पर दोनो विधायक ने सावित्री बाई फूले की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24