लालसोट एडीजे ने किया बाल वाहनियों (स्कूल बसों) का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

लालसोट, अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश रितु चौधरी ने शुक्रवार को लालसोट- गंगापुर हाईवे पर यातायात पुलिस के साथ स्कूल बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाल वाहनियों वाहन सुरक्षा मानकों के विपरीत पाए गए, जिन पर चालान की कार्यवाही की गई। न्यायाधीश रितु चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर ने सभी जिलों में औचक निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए थे, जिसके तहत शुक्रवार को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि बाल वाहिनियां निर्धारित सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं कर रही है, इनमें फस्र्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास, अग्निशामक यंत्र आदि नहीं होना, जैसी गंभीर कमियां मिली। अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने बाल वाहिनियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर रखें हैं, इसके बावजूद कई स्कूल संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, ऐसे में कई स्कूलों के चालान काटे गए, साथ ही वाहन चालकों तथा संचालकों को सभी सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति के राहुल कुमार शर्मा, रीडर बाबूलाल शर्मा व यातायात पुलिस हैड कांस्टेबल मोतीलाल मौजूद रहे।
