Home » Blog » लालसोट. उपखण्ड के गोल्या गांव में 6 बीधा खेत में खड़ी गेहू की पकी फसल जल कर राख

लालसोट. उपखण्ड के गोल्या गांव में 6 बीधा खेत में खड़ी गेहू की पकी फसल जल कर राख

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट. उपखण्ड के गोल्या गांव में 6 बीधा खेत में खड़ी गेहू की पकी फसल जल कर राख

लालसोट. उपखण्ड के गोल्या गांव में 6 बीधा खेत में खड़ी गेहू की पकी फसल जल कर राख हो गई। पुलिस के अनुसार गोल्या गांव में किसान रामस्वरुप शर्मा के खेत में एक ट्रांसफारर्मर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। आग धीरे धीरे उसके पूरे खेत में फैल गई और करीब 6 बीधा खेत में खड़ी गेहू की पकी हुर्ई फसल जल कर खाक हो गर्ई। पीडि़त किसान ने बताया कि खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिरी। उस समय तेज हवाएं चलने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते 6 बीघा क्षेत्र में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपए की फसल जल कर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों व हवा के कारण वे सफल नहीं हो सके। बाद में लालसोट से दमकल और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मी गौरव पारीक, खालिक खांन एवं किशनलाल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24