लालसोट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं ग्राम साथिनों की आम सभा हुई आयोजित


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं ग्राम साथिनों की आम सभा लालसोट संस्कृत कॉलेज में आयोजित की गई आमसभा को संबोधित करते हुए अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के संस्थापक संरक्षक छोटेलाल बुनकर ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं ग्राम साथिनों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देकर आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर रही है मानदेय के नाम पर 5000 से ₹10000 दे रही है इनका न्यूनतम वेतन ₹25000 करना चाहिए एवं नियमित कर्मचारी बनाने के लिए कोई नीति का निर्धारण सरकार को करना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष रचना शर्मा ने संबोधन में बताएं कि सरकार ने गत बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का भुगतान करने की घोषणा की थी जो कि आज तक पूरी नहीं हुई जबकि सरकार का दूसरा बजट आने वाला है तहसील अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा ने बताया कि मांगों के समर्थन में महिलाओं द्वारा बजट सत्र से पूर्व जयपुर में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा अन्य प्रमुख मांगों में कार्मिकों से गैर विभाग की कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध हो ग्राम साथिनों को भी महिला पर्यवेक्षक के पदों में 50% पद का आरक्षण करना पदोन्नति का अवसर बढ़ाना है जिला अध्यक्ष सुशीला महावर ने भी सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी देने पर जोर दिया आम सभा को तहसील अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शर्मा जिला अध्यक्ष सुशीला महावर सज्जन, सुमित्रा, माया, चित्रा,आशा, सुनीता, रेखा आदि ने संबोधित किया
