Home » Blog » लालसोट अशोक शर्मा विद्यालय में पूर्व प्राथमिक बाल वाटिका का आयोजन, मनाया बच्चों का जन्मदिन समारोह

लालसोट अशोक शर्मा विद्यालय में पूर्व प्राथमिक बाल वाटिका का आयोजन, मनाया बच्चों का जन्मदिन समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट अशोक शर्मा विद्यालय में पूर्व प्राथमिक बाल वाटिका का आयोजन, मनाया बच्चों का जन्मदिन समारोह

पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में पूर्व प्राथमिक बाल वाटिका में कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम व बाल वाटिका में पढ़ने‌ वाले बच्चों का जन्म दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता परिवारजन व विद्यालय के स्टाफ ने भाग लिया ।कक्षा नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे सुदीक्षा वर्मा व आकाश सैनी का केक काटकर व गिफ्ट देकर उनका जन्मदिन मनाया गया। स्कूल की ओर से सभी बाल वाटिका के बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री मदन पारीक ने कहा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पीएम श्री विद्यालयों में बाल वाटिकाओं को जोड़ा गया है इसका उद्देश्य खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक मानसिक व भावात्मक विकास करना है ।3 से 6 वर्ष तक आयु के बच्चों को इससे जोड़ा गया है यह प्राथमिक शिक्षा से पहले की पढ़ाई है इस कार्यक्रम में उपप्राचार्य श्री मोहन उपाध्याय ,श्री बाबूलाल शर्मा उप प्राचार्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एनटीटी शिक्षक मोहम्मद सरफराज ने किया ।अंत में सभी पधारे हुए अभिभावकों का अध्यापिका इंदिरा मीणा ने धन्यवाद व्यापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24