लालसोट। जागा समाज ने FDI के लिए दिये 11000/-
हाल ही में जागा समाज के ग्राम ईदांवा के कैलाश जागा के पुत्र हरिमोहन जागा की एक ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके कारण उनके परिवार पर बहुत बड़ा दुःख का पहाड़ टूट चुका था। हरिमोहन के एक बच्चा और एक बच्ची थे। जागा समाज के कुछ कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनकी बच्ची तन्नू बाई (15) को एफडीआई के लिए 11000/- रूपये का सहयोग प्रदान किया।
रमेश चंद जागा नयाबास ने बताया कि हरिमोहन ट्रक ड्राइवर का काम करके अपने परिवार लालन पालन की जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे थे।, उन पर परिवार में माता पिता के साथ घर की पूर्ण जिम्मेदारी का भार था। परन्तु उनकी मौत के बाद परिवार हाल बेहाल हो गया। सरकार से इस परिवार को अभी तक कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई।
जागा समाज के कार्यकर्ता हरिमोहन के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके परिवार से हाल चाल की जानकारी प्राप्त की। उनके समाचार सुनकर बड़ा दुःख प्रकट किया।
उनसे मिलने पहुंचे जिलाध्यक्ष सवाई सिंह जागा पांचोली, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार रमेशचंद जागा नयाबास, बस्सी तहसील उपाध्यक्ष श्यामलाल जागा पाटन, गंगापुर तहसील अध्यक्ष रामसिंह जागा गंगापुर, विक्रम जागा त्रिशूल की सलाह से मिलकर पीड़िता आरती देवी की बच्ची तन्नू बाई के लिए 11000/- की एफआईआई राशि भेंट की। भेंट राशि उनके परिवार के रामचरण जागा, विष्णु जागा(अध्यापक) ईदांवा, रमेशचंद खारली को सुपूर्द करते हुए एफडीआई कराने की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा उनके बच्चों की शिक्षा की जानकारी लेते हुए उनकी परवरिश व शिक्षा में कोई समस्या नहीं आये उसके लिए कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि परिवार उनके सम्पर्क में रहे। बच्चों की उचित शिक्षा व्यवस्था में समाज का सहयोग रहेगा।
