लाखनपुर में ग्रामीणों ने जड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला, फर्जी पट्टों के नवीनकरण का आरोप।

लालसोट. उपखण्ड के लाखनपुर ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ते हुए धरना प्रदर्र्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की समझाईश करते हुए कार्यालय का ताला तो खुलवा दिया गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण कार्यालय पर जा पहुचे एवं चेनल गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान गेट पर धरना प्रदर्र्शन करते हुए दयाराम मीना, अभिषेक मीना, अजय मीना समेत कई जनों ने बताया कि लालसोट- कोथून हाइवे के पास करोड़ों रुपए की आबादी भूमि पर बिना कब्जा धारी लोगोंंं को 1982 में ही पट्टें जारी कर दिए थे, जो कि गलत है, जिनके बारे में न्यायालय की ओर से स्थगन भी जारी है, उसके बाद भी मौके पर निर्माण हो रहा एवं अब ग्राम पंचायत सरपंच ने मिली भगत करते हुए नवीनीकरण भी करा दिया है, इस बारे में कई बार जिला कलक्टर, एसडीएम व विकास अधिकारी को भी ज्ञापन दिए जा चुके है, लेकिन कोई भी अधिकारी सुनवार्ई नही कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलापु कोर्ई ठोस कार्रवार्ई नही होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
