चार छप्परपोश जल कर हुए खाक, दो परिवारों का लाखों का नुकसान

लालसोट. रालावास गांव में डीलर वाली ढाणी में शनिवार दोपहर दो परिवारों के चार छप्परपोश में आग लगने से हडक़ंप मच गया। दोनो परिवारों के चार छप्परपोश जल कर खाक हो गए। आग में दोनो परिवारों के लाखों रुपए के सामान जल कर खाक हो गए। कन्हैयालाल डीलर ने बताया कि आग लगने की यह घटना रामजीलाल,अर्जुन पुत्र तेजाराम मीना के यहां हुई, अज्ञात कारणों से आग लगने के दौरान दोनो ही परिवार के लोग खेतों पर काम कर रहे थे, कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और छप्परपोश में मौजूद लाखों रुपए के कीमति दस्तावेज, नकदी, घरेलू सामान, अनाज चारा जल कर खाक हो गए। आग पर ग्रामीणों पर काबू पाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के आगे ग्रामीण भी बेबस रहे।
Post Views: 492
