Home » Blog » रामगढ पचवारा के सुल्तानपुरा गांव में चाचा की मौत के बाद मोक्षधाम में भतीजें ने भी तोड़ा दम

रामगढ पचवारा के सुल्तानपुरा गांव में चाचा की मौत के बाद मोक्षधाम में भतीजें ने भी तोड़ा दम

Facebook
Twitter
WhatsApp

रामगढ पचवारा के सुल्तानपुरा गांव में चाचा की मौत के बाद मोक्षधाम में भतीजें ने भी तोड़ा दम, दोनो मौत के हार्ट अटैक से होने की संभावना

लालसोट. रामगढ पचवारा क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव में एक परिवार में अंधेड़ की मौत के बाद मोक्षधाम में उसके अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के भतीजें ने भी दम तोड़ दिया, जिससे गमगीन परिजनों पर कुछ ही घंटों में दूसरा बड़ा आघात पहुंचा, दोनो की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावाना बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात्रि को 50 वर्षीय रामफूल मीना ने छाती में दर्र्द होने व दम घुटने की शिकायत की, जिसके कुछ ही देर बाद घर पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण मृतक रामफूल मीना के शव को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम ले गए, जहां अंतिम संस्कार के दौरान रामफूल के परिवार का सदस्य रमेश मीना पुत्र लालूराम मीना उम्र 25 जो कि उसका भतीजा लगता था, लधुशंका जाने के लिए उठा था, जो कि कुछ ही कदम चलने के बाद समय अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ा, जिसे भाग कर वहां मौजूद परिजनों व ग्रामीणों ने संभाला एवं ट्रॉली में डाल कर तत्काल हॉस्पिटल पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में रमेश मीना का भी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24