Home » Blog » रामगढ़ पचवारा में जिला कलक्टर ने अस्पताल, चरागाह विकास एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, अस्पताल आने वाले हर मरीज का ‘आभा’ कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर

रामगढ़ पचवारा में जिला कलक्टर ने अस्पताल, चरागाह विकास एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, अस्पताल आने वाले हर मरीज का ‘आभा’ कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

जिला कलक्टर ने अस्पताल, चरागाह विकास एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, अस्पताल आने वाले हर मरीज का ‘आभा’ कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर

जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्र में अस्पताल, चरागाह विकास एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांगल्यावास का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान आउटडोर मरीजों की स्थिति, स्टाफ, दवाओं की उपलब्धता एवं जांचों के बारे में जानकारी ली और मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सीताराम मीणा को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि उस व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप से स्टोर किया जा सके। इसके जरिए मरीज अपने पर्चे, लैब रिपोर्ट और इलाज के इतिहास को डॉक्टर के साथ ऑनलाइन साझा कर सकते हैं।

जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने ढोलावास ग्राम पंचायत में सांजानपुरा में चरागाह विकास कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत ने यहां करीब चार बीघा में इसी साल मानसून के दौरान आंवला, जामून, आम, बैर, अमरूद एवं अन्य छायादार-फलदार पौधे लगाए गए थे। इन पौधों की पुख्ता सुरक्षा, देखभाल एवं अच्छी वृद्धि देखकर जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत के प्रयास की सराहना की। साथ ही, उन्होंने ऐसे कार्यों का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि ग्राम पंचायत की निजी आय का स्रोत विकसित हो सके। जिला कलक्टर ने रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति के निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी और कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा, पंचायत समिति विकास अधिकारी योगेश मीणा, उप मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दीपक शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24