रामगढ़ पचवारा के अमराबाद गांव में थ्रेसर में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, हाथ व गर्दन फंसें

लालसोट. रामगढ पचवारा की अमराबाद ग्राम पंचायत के गांव दयालपुरा में बीती रात्रि को थ्रेसर में फंसने एक किसान की दर्र्दनाक मौत हो गई। अमराबाद ग्राम पंचायत के प्र्रशासक राकेश हल्कारा ने बताया कि दयालपुरा की बीड़ वाली ढाणी निवासी छोटेलाल मीना पुत्र गोपाल उम्र्र ६० वर्र्ष अपने खेत में गेहूं की फसल थ्रेसर मशीन से निकलवा रहे थे। दो मिनट मशीन चलने के बाद गेहू की फसल के पूले के साथ उनका हाथ मशीन में फंस गया, मशीन ने कुछ ही पल में हाथ को पूरी तरह अंदर खींच लिया एवं उनकी गर्दन भी मशीन के अंदर फंस गई। इस दौरान मौजूद परिजनों ने तत्काल मशीन बंद कर छोटेलाल को खीच कर बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेें लेकर मुर्दाघर में रखवाया। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि प्रकरण को मर्ग में दर्ज किया गया है एवं पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
