Home » Blog » रामगढ़ पचवारा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किया पुलिस थाने का विजिट

रामगढ़ पचवारा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किया पुलिस थाने का विजिट

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा में नोडल प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया व नोडल अधिकारी राकेश कुमार मीना के निर्देशन में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रामगढ़ पचवारा पुलिस थाने की विजिट करवाई गई।

जहाँ थानाधिकारी मदन लाल मीना ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और पुलिस थाने के विभिन्न भागों जैसे हवालात, कोत, बैरेक, मैश, स्वागत कक्ष, अनुसंधान शाखा, वायरल, कम्प्यूटर कक्ष आदि के विषय में विस्तार से बताया और आपात स्थिति में राजकॉप सिटीजन एप द्वारा त्वरित पुलिस सहायता कैसे प्राप्त करें, महिला हेल्पलाइन के जरिए किस तरह सहायता प्राप्त करें तथा सुरक्षा सखी समूह द्वारा क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं से किस प्रकार संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाती है इसकी विस्तृत जानकारी छात्राओं प्रदान की। सहायक आचार्य डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव ने थानाधिकारी व समस्त पुलिस स्टॉफ के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार प्रकट किया, उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है कोई भी घटना घटित होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए, अपने आसपास किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को सूचना पुलिस को देनी चाहिए, ताकि पुलिस द्वारा तुरंत समाधान किया जा सके, पुलिस आमजन के सहयोग व सुरक्षा के लिए ही है। इस दौरान संकाय सदस्य रामजीलाल मीना, डॉ. अमृतलाल योगी, डॉ. लालचन्द डंडिया, डॉ. सुमित्रा शर्मा, अनिता यादव सहित छात्राएं उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24