Home » Blog » रामगढ़ पचवारा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं प्राथमिक चिकित्सा पर व्याख्यान आयोजित

रामगढ़ पचवारा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं प्राथमिक चिकित्सा पर व्याख्यान आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

रामगढ़ पचवारा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं प्राथमिक चिकित्सा पर व्याख्यान आयोजित

राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा में नोडल प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया व संयोजक राकेश कुमार मीना के निर्देशन में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व प्राथमिक चिकित्सा के विषय में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उप जिला चिकित्सालय , रामगढ़ पचवारा की डॉ. दिव्या गोयल ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के विषय में विस्तार से बताया और कहा कि बालिकाएं दो परिवारों को संवारती है, इसलिए उनके स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए, बालिकाओं को बालकों से ज्यादा पोषण दिया जाना चाहिए, बालिकाएं भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, बहुत से मामलों में देखा गया है कि स्वयं की लापरवाही के कारण बहुत सी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। छात्राओं को मासिक धर्म चक्र के दौरान विशेष कर अपने पोषण और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, कोई समस्या होने पर तुरंत डॉ. से संपर्क करना चाहिए। सहायक आचार्य डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएं मातृशक्ति हैं, जब मातृशक्ति स्वस्थ होगी, तो एक स्वस्थ व विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा, हम सभी का ये दायित्व है कि बालिकाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्याख्यान के बाद डॉ. गोयल ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी व्यक्तिगत परामर्श भी दिया।

इस दौरान संकाय सदस्य रामजीलाल मीना, डॉ. अमृतलाल योगी, डॉ. लालचन्द डंडिया, डॉ. सुमित्रा शर्मा, अनिता यादव, सोनू मीना, गार्ड आशाराम सहित छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24