राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 20 दिसम्बर को आएगें लालसोट, 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को करेंगेें सम्मानित

लालसोट, प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 20 दिसम्बर को स्थानीय अनुराग सेवा संस्थान की स्थापना 31 वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित हो रही विभिन्न साहित्यिक,सांस्कृतिक, बौद्धिक, क्रीड़ा, धार्मिक, सामाजिक, लोक- संस्कृति,सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सनातन संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित 31 कार्यक्रमों की श्रृखंला में 20 दिसम्बर को अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान समारोह में शिरकत करेंगें। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को सम्मानित करेंगें। कार्यक्रम मेंं स्थानीय विधायक रामबिलास मीना अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कैलाश चन्द्र, क्षेत्र प्रौढ़ कार्य प्रमुख रमेश चन्द्र पारीक व नगर परिषद की सभापति पिंकी चतुर्वेदी स्वागताध्यक्ष होंगी। संस्थान के प्रेस सचिव अनिलन नीमला नेे बताया कि संस्थान द्वारा आमंत्रित 116 प्रविष्ठियों में से निर्णायक समिति अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार संजय झाला, प्रो रमाशंकर पांडे एवं डा देवेन्द्र कुमार द्वारा सम्मानित कवियों चयन किया गया है। वही दूसरी ओर गुरुवार देापहर उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा एवं पुलिस उपाधिक्षक दिलीप मीना ने अशोक शर्मा राउमावि में पहुंच कर कार्र्यक्रम स्थल एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
