राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को आएगें लालसोट, अखिल भारतीय अनुराग साहित्य अलंकरण समारोह में होगें शामिल


लालसोट. अनुराग सेवा संस्थान की स्थापना 31 वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित हो रहे विभिन्न 31 कार्यक्रमों की श्रृखंला में शनिवार को शहर के अशोक शर्मा राउमावि में अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े होंगें, कार्र्यक्रम में राज्यपाल 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को सम्मानित करेंगें। कार्यक्रम मेंं स्थानीय विधायक रामबिलास मीना अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रौढ़ कार्य प्रमुख कैलाश चन्द्र, प्रांत कार्यवाह रमेश चन्द्र पारीक व नगर परिषद की सभापति पिंकी चतुर्वेदी स्वागताध्यक्ष होंगी। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के आगमन को देखते हुए जिला व उपखण्ड प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर व एसी सागर राणा लालसोट पहुंचे। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए कई दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान अधिकारियों ने अनुराग संस्थान के संस्थापक सियाराम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समारोह में पद्मश्री डॉ. रविंद्र कुमार, मेरठ को अनुराग साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा इसके अलावा देश केे 11 प्रांतों के 31 साहित्यकारों का सम्मानित किया जाएगा।
