साइबर ठगो से रहे सतर्क, किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करें , राजेश पायलट कालेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

लालसोट. शहर के राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय में शनिवार को साइबर अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सीडीएसएल, जयपुर से आए श्री यशवन्त गुप्ता ने कहा कि साइबर अपराध में वित्तीय धोखाधड़ी ऐसी प्रक्रिया है जिसमें धोखेबाज़ ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करके व्यक्तियों को ठगते हैं और उनके पैसे चुराते हैं डेटा चोरी करते है, जिसमें फिशिंग, विशिंग, मैलवेयरऔर फर्जी नौकरी के प्रस्ताव शामिल हैं, जिससे भारी वित्तीय नुकसान होता है। उन्होंने कहा िक साइबर अपराधी पैसा डबल करने, शेयर मार्केट में पैसा लगाने, फर्जी तरीके से प्रोडक्ट बेचने या लुभावने विज्ञापन के लिंक देकर डेटा चोरी करते हैं और वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए इस प्रकार के किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करें और वैध वेबसाइट या पंजीकृत सलाहकारों से ही सलाह लेकर निवेश करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत इसकी सूचना हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल दे ताकि अपराधी को पकड़ा जा सके। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाडिय़ा ने कहा कि अपराधी फ्री का लालच देकर ही लोगों को झांसे में लेते हैं इसलिए ऐसे विज्ञापनों से दूर रहे और किसी भी प्रकार का निवेश सेबी पंजिकृत सलाहकारों से सलाह पर ही सुरक्षित करें। प्रोफेसर डॉ पी एम मीना, सह आचार्य डॉ एच के सिंह, हनुमान प्रसाद मीना, सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा, प्रिया भारती शर्मा, कांता मीना, राम भरोसी बैरवा, डॉ मोहन लाल खटीक, राकेश कुमार मीना, भारती चतुर्वेदी, नेहा राघव, गायत्री पाण्डेय ने भी विचार प्रकट किए।
