राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का शनिवार को हुआ

लालसोट. रामगढ पचवारा में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का शनिवार को समापन हुआ। समापन के मौॅके पर खुला सत्र में किशोर सैनी,नवीन शर्मा सुकार,मुन्ना लाल मीना,भरतलाल मीना,शिवदयाल शेखावत,लालूराम बैरवा,विश्व बंधु शर्मा,रमेश चक्रधारी,रामप्रकाश जीजवाडिया,हनुमान मीना,चेतराम मीना,भोलाराम रैगर,राधेश्याम मीना,रामजी लाल मीना, नवल किशोर रैगर,संजय गुप्ता,हीरालाल खटीक,भगवान सहाय लखेरा,हरिशंकर सोनी,राजेंद्र मीना,रामकिशन महावर ने विभिन्न मुद्दों पर विचार प्रकट किए। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैन ने बताया कि ें कार्यकारिणी द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया एवं साथ ही मिड डे मील संबंधित आदेश पर भी विचार व्यक्त किए गए। शिविर में कार्यकारिणी द्वारा संपूर्ण आवास व्यवस्था के लिए भामाशाह परमानंद सोनी का सम्मान किया गया। राष्ट्रगान एवं ध्वज उतारने के साथ समापन की घोषणा की गई
