Home » Blog » युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण, 31 युवाओं का किया सम्मान, अनुराग- 31 के तहत मनाया युवा महोत्सव

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण, 31 युवाओं का किया सम्मान,  अनुराग- 31 के तहत मनाया युवा महोत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण, 31 युवाओं का किया सम्मान,  अनुराग- 31 के तहत मनाया युवा महोत्सव

अनुराग सेवा संस्थान लालसोट द्वारा स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर अनुराग- 31 के अंतर्गत सोमवार को आयोजित युवा दिवस समारोह में 31 वर्ष की आयु के 31 युवाओं का सम्मान किया गया।

आकांक्षा शर्मा रिसर्च स्कॉलर, जिला अध्यक्ष युवा कार्यक्रम समिति हर्ष कुमार शर्मा,पुलिस अधिकारी अमित मीणा, इतिहास लेखक श्री अरविंद कुमार शर्मा, वेलनेस प्रशिक्षक डॉ अमन कुमार शर्मा, क्लाइमेट लीडर शिवानी सैनी, एडवेंचर प्रशिक्षक श्री हेमंत कुमार मेंहदवारिया, स्टॉप वायलेंस लीडर अदिति शर्मा, ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट मैनेजर बलराम मीणा, एंकर आयुषी जैन, गौ सेवक अक्षित जांगिड़, रवि प्रजापत, अशोक कुमार जांगिड़, स्कूल कॉर्डिनेटर परिणीता खंडेलवाल, लालसोट देखो के हिमांशु , पत्रकार पूजा जोशी, पत्रकार वरुण शर्मा, चिकित्सक डॉ हर्षिता पारीक, डॉ राजकुमार तिवारी, डॉ अखिल , जन प्रतिनिधि चिराग जोशी, गौ सेवक अभिषेक शर्मा,युवा महोत्सव विजेता चारुल पारीक, रेंजर उर्वशी देवड़ा, रेंजर अंजली योगी, रोवर स्काउट आशीष जागा, रोवर स्काउट आयुष, सॉफ्टवेर निर्माता शुभ जैन, ईशान, मीणावाटी गायक सिंगर विज्जू बरनाला का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दिलीप तन्मय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे ऊर्जा, नए विचार और नवाचार लाते हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और राजनीतिक स्थिरता के लिए आवश्यक हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त व्यवस्था प्रमुख कैलाश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि युवा देश की दशा एवं दिशा बदल सकता है। किन्तु वर्तमान में युवाओं के सामने बेरोजगारी, शिक्षा और कौशल की कमी, और कभी-कभी राजनीतिक उदासीनता जैसी चुनौतियाँ हैं । युवाओं को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना चाहिए।

सीबीइओ सत्यनारायण मीना ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अपरिहार्य है। उनकी ऊर्जा, उत्साह और नए विचारों को सही दिशा देकर, उन्हें सशक्त बनाकर, हम एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण कर सकते हैं। युवाओं को न केवल अपने सपनों को पूरा करना है, बल्कि देश के सपनों को भी साकार करना है, तभी राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा होगा।

प्रधानाचार्य मदन लाल पारीक ने कहा कि युवा देश की दशा एवं दिशा बदल सकता है। वे शिक्षा, उद्यमिता, सामुदायिक सेवा और सक्रिय नागरिकता के माध्यम से देश को सशक्त बनाते हैं,। युवाओं को सही अवसरों और समर्थन से सशक्त किया जाना चाहिए ताकि वे भविष्य के लिए एक मजबूत राष्ट्र की नींव रख सके    संस्थान सचिव श्यामसुंदर शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके अंतर्गत हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी को गीता के मर्म से अवगत करवा कर उन्हें आध्यात्मिकता से जोड़ना है ताकि नवीन पीढ़ी के संस्कारों में आ रही कि गिरावट को रोका जा सके और राष्ट्र और समाज के लिए सुसंस्कृत नागरिकों का निर्माण किया जा सके।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा गीता पुस्तकों का वितरण किया गया। संचालन एवं आभार श्री कान्त शर्मा ने किया।   इस अवसर पर संस्थान कोषाध्यक्ष पप्पू लाल ढोसी, राजेन्द्र डोब, सुनील खारला, मुकेश मीना, मनोज जोशी, राजू लाल मीना, गौरव गोयल संस्थान संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24