Home » Blog » मोरेल डेम पर चली 1 फिट पानी की चादर, प्रशासन चौकन्ना, रील बनाने वालों पर रखी जा रही नजर

मोरेल डेम पर चली 1 फिट पानी की चादर, प्रशासन चौकन्ना, रील बनाने वालों पर रखी जा रही नजर

Facebook
Twitter
WhatsApp

जन सुरक्षा हेतु मोरेल डेम पर प्रशासन सतर्क – चादर चलने के कारण पहुंच मार्ग बंद, पुलिस जाप्ता तैनात

लालसोट:  उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा, पुलिस उप अधीक्षक दिलीप कुमार मीणा एवं थाना अधिकारी मंडावरी घासीराम द्वारा मोरेल डेम का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

मोरेल डेम पर पानी की चादर चलना कल प्रारंभ हो गई थी, जिसकी मोटाई लगभग 2-3 इंच थी। आज के निरीक्षण में यह पाया गया कि चादर की मोटाई बढ़कर लगभग 1 फीट तक पहुंच गई है। स्थिति की गंभीरता एवं जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल कदम उठाए गए।

डेम पर स्थित पहुंच मार्ग को जेसीबी से खुदवाकर बंद कर दिया गया है, जिससे आमजन, विशेषकर सोशल मीडिया के लिए रील इत्यादि बनाने हेतु वहां पहुंचने वाले लोग अब डेम क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही, मौके पर 24 घंटे के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है, जो लोगों को डेम की चादर अथवा समीपस्थ क्षेत्र में जाने से रोकने का कार्य कर रहा है।

सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, लालसोट, विकास अधिकारी, पंचायत समिति, लालसोट एवं आयुक्त, नगर परिषद, लालसोट को निर्देशित किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त, लाइफ जैकेट्स को तत्पर उपयोग की स्थिति में रखने हेतु निर्देश दिए गए हैं। यदि पर्याप्त संख्या में जैकेट्स उपलब्ध नहीं हैं तो कम से कम 10 नई लाइफ जैकेट्स की खरीद शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे डेम क्षेत्र की ओर अनावश्यक रूप से न जाएं एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24