तीन प्रतियोगिताओं में मिथिलेश कुमार योगी रहे प्रथम
महाविद्यालय में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत

लालसोट. शहर के राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत हुई। साहित्यिक-सांस्कृतिक समिति के संयोजक हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि इन गतिविधियों का आयोजन 16 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान आशुभाषण, भाषण, कविता पाठ, एकल गायन, निबंध, पोस्टर, मूकाभिनय, एकाभिनय, मेहंदी, रंगोली, एकल नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
शुक्रवार को आयोजित आशुभाषण, भाषण, कविता पाठ एवं एकल गायन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आशुभाषण प्रतियोगिता में —
• प्रथम : मिथिलेश कुमार योगी
• द्वितीय : कोमल बैरवा
• तृतीय : विशाल बैरवा एवं रीना बैरवा (संयुक्त)
भाषण प्रतियोगिता में —
• प्रथम : मिथिलेश कुमार योगी
• द्वितीय : कोमल बैरवा
• तृतीय : रीना बैरवा
कविता पाठ प्रतियोगिता में —
• प्रथम : मिथिलेश कुमार योगी
• द्वितीय : रीना बैरवा
• तृतीय : विशाल बैरवा
एकल गायन प्रतियोगिता में —
• प्रथम : रीना बैरवा
• द्वितीय : मोनिका कंवर
• तृतीय : पूजा प्रजापत
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रिया भारती शर्मा ने किया।
