महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरा पाड़ा में विधायक ने किया कक्षा-कक्ष का लोकार्पण, प्रतिभाओं का किया सम्मान

लालसोट. विधायक रामबिलास मीना ने शुक्र्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खोहरापाड़ा में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का लोकार्पण एवं ब्लॉक स्तरीय शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा है कि बोर्ड परीक्षा परीक्षा परिणाम में इस बार सरकारी विद्यालयों में शानदार परीणाम रहा है औैर कई विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अपने परिवार के साथ लालसोट का भी नाम रोशन किया है, इससे सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस बृजमोहन मीणा ने कहा की अच्छा शिक्षक वो है जो अपने बच्चों को पहचाने एवं उन्हे तराशें। इससेे पूर्व कार्यक्रम की शुुरुआत स्काउटिंग यूनिट ने बैंड और गार्ड ऑफ हॉनर से स्वागत किया। विधायक ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर कक्षा-कक्षों का विधिवत उद्घाटन किया। समाजसेवी सोनू बिनोरी ने अतिरिक्त कक्षा कक्ष की मांग रखी, जिस पर विधायक ने विधायक कोष से कक्षा कक्ष निर्माणा घोषणा की। प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल ने विद्यालय का प्रतिवेदन पढ़ा एवं शाब्दिक स्वागत किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा ने अतिथियों ने स्वागत किया। पुरुषोत्तम जोशी, शंभू कुईवाला ,अनिल बुर्जा,राकेश चंडालिया, बलराम बैरवा, मदन पारीक, परिक्षित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने भी विचार किए। संचालन श्रीकांत शर्र्मा ने किया।
ब्लाक स्तरीय की प्रतिभाओं का भी किया सम्मान
समाारोह में जिले भर में टापर रहे श्यामपुरा कलां विद्यालय के अमित कुमार मीणा के साथ महात्मा गांधी विद्यालय की कनिका जांगिड़,पट्टीकिशोरपुरा से आशा महावर, बिलोना कलां विद्यालय की कृष्णा कंवर, दौलतपुरा विद्यालय की अंजली मीणा, महारिया विद्यालय की तमन्ना कुमारी मीणा, पायल सैनी, निर्झरना विद्यालय की संपत सैनी, खेड़ला खुर्द विद्यालय की कृतिका चौहान, डीवांचली कलां विद्यालय की प्रिया सैनी, इंदावा विद्यालय की प्रिया मीणा, महात्मा गांधी राउमावि डिडवाना की अक्षिता सैनी, राउमावि अशोक शर्मा के नरसी लाल मिरोठा, राउमावि गोल की ईशान मीणा का विधायक रामबिलास मीणा ने सम्मान किया। इसके अलावा श्रेष्ठ परिणाम रहने पर प्रधानाचार्य जुगल किशोर बोहरा,रामजीलाल मीणा, कैलाश चंद मीना,रामबिलास मीणा,सोनिया व्यास, रामकिशोर मीना, रामफूल मीणा, मदन पारीक एवं चेतना बंशीवाल का भी सम्मान किया गया।
