Home » Blog » महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा में हिंदी संगोष्ठी का आयोजन, श्रेष्ठ हिन्दी विद्यार्थियों का किया सम्मान।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा में हिंदी संगोष्ठी का आयोजन, श्रेष्ठ हिन्दी विद्यार्थियों का किया सम्मान।

Facebook
Twitter
WhatsApp

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा में हिंदी संगोष्ठी का आयोजन, श्रेष्ठ हिन्दी विद्यार्थियों का किया सम्मान।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं महत्व को रेखांकित करने हेतु एक हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की हिंदी शिक्षिका एवं प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल, हिंदी शिक्षिका अनुराधा पारीक एवं शायर का विद्यालय स्टॉफ द्वारा सम्मान किया गया।

हिंदी संगोष्ठी का संचालन स्काउट शिक्षक श्रीकांत शर्मा ने किया, उन्होंने कहा की हिन्दी भाषा सम्मान और अभिमान देती है, इसको बोलने वालों की कभी भी शर्मा महसूस नहीं करनी चाहिए, विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा की समृद्धि, इसकी सांस्कृतिक विरासत तथा दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने भी अपने वक्तव्यों के माध्यम से हिंदी के प्रति अपनी भावना प्रकट की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं सम्मान की भावना विकसित करना रहा। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान हेमराज सैनी ने भाषाओं के आधार पर वर्गीकरण नहीं किया जाना चाहिए । कविता वर्मा, प्रिया शर्मा, सतीश मौर्य, केशव फूलबाज,दिनेश शर्मा,अविरल खंडेलवाल, महेश शर्मा, अमित शर्मा, शोभारानी सहित स्टॉफ मौजूद रहा ।

इस दौरान कनिका जांगिड़, तनीजा बानो, वीरेश्वरी, नव्या का श्रेष्ठ हिंदी विद्यार्थी के रूप में सम्मान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24