मंडावरी में सडक़ हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर , एक जना घायल

लालसोट, मंडावरी थाना क्षेत्र में सूरतपुरा गांव के पा लालसोट- धौलपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार तडक़े हुए एक सडक़ हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गर्ई। घटना में एक जना घायल हो गया। मंडावरी थानाधिकारी घासीराम मीना ने बताया कि शनिवार तडक़े करीब सवा चार बजे पुलिस को सूरतपुरा साईन बोर्ड के पास अज्ञात वाहन से बाइक सवारों की टक्कर की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने मौके पर वहां अचेत हालत में पड़े लालाराम पुत्र नारायण लाल मीणा उम्र 52 साल निवासी मूण्डिया, हरकेश पुत्र लालूराम मीना उम्र 40 वर्ष निवासी करणपुरा एवं हरकेश पुत्र सुजया गुर्जर उम्र 58 साल मूण्डिया को उपचार के लिए मंडावरी उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने लालाराम व हरकेश मीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरकेश गुर्जर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद परिजन भी पहुंचे, जिस पर पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को पोस्टमोर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्र्द कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
