Home » Blog » मंडावरी में दोस्तों ने युवक को जन्मदिन समारोह में ले जाकर की हत्या

मंडावरी में दोस्तों ने युवक को जन्मदिन समारोह में ले जाकर की हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp

जन्म दिन समारोह में ले जाने के बाद दोस्तों ने की युवक की हत्या, 7 जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में

लालसोट, मंडावरी थाना क्षेत्र के खुर्रा गांव की धोली पाल ढाणी में जन्म दिन समारोह में एक युवक को उसके दोस्तों को ले जाने के बाद शराब पिला कर लौटते समय पीट पीट कर हत्या कर दी। अवैध संबधों के चलते हत्या की गई, पुलिस पूरी मामले की जांच में जुटी है, एक आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद डिटेन भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक मक्खनलाल मीना पुत्र भोमराज उम्र 18 वर्ष निवासी धोलीपाल तन खुर्र्रा को कुछ युवक जन्म दिन समारोह में ले कर गए थे,बुधवार रात्रि को समोराह से लौटते समय घर खेत में मक्खन मीना के शरीर पर वार करते हुए कई फ्र्रेक्चर करते हुए उसे गंभीर घायल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने ही उसके परिजनो को भी बताया कि उन्होंने मक्खन पीट दिया है, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और मक्खन को उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने बताया कि प्रकरण को लेकर मृतक के पिता ने 7 जनों के खिलाफ नामजद व अन्य जनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्र्द कर दिया है एवं प्र्रकरण के नामजद मुख्य आरोपी को डिटेन कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल व दिनेश अग्रवाल भी घटना स्थल पर पहुंचे,एफएसएल व एमओवी टीमों ने भी साक्ष्य जुटाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24