Home » Blog » ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 20 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा एवं कलशयात्रा निकाली जाएगी

ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 20 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा एवं कलशयात्रा निकाली जाएगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 20 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा एवं कलशयात्रा निकाली जाएगी

लालसोट। भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव शृंखला के अंतर्गत आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा एवं कलशयात्रा की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज लालसोट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा एवं कलशयात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य झांकी, सुसज्जित रथ, घोड़ी, बैंड-बाजे, जीवंत झांकियां, जमात अखाड़ा सहित अन्य आकर्षक व्यवस्थाएं शामिल की जाएंगी। आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में लक्ष्मण शर्मा मनोहरका, सुनील चतुर्वेदी,रामप्रसाद जी शर्मा बुर्जा, शिवशंकर बल्या भाई जोशी, संजय उपाध्याय, श्याम भारद्वाज, मुकेश निराला,महेश बैंक वाले, अतुल शर्मा होदायली, पंडित कल्याण जी सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24