Home » Blog » ब्यावर- भरतपुर एक्सप्रेस-वे के लिए शुरू हुआ सर्वे कार्य, सर्वे पर ग्रामीणों का आक्रोश, दक्षिणी सागर बांध एवं बिनौरी सागर बांध को छोड़ कर सर्वे की मांग

ब्यावर- भरतपुर एक्सप्रेस-वे के लिए शुरू हुआ सर्वे कार्य, सर्वे पर ग्रामीणों का आक्रोश, दक्षिणी सागर बांध एवं बिनौरी सागर बांध को छोड़ कर सर्वे की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

ब्यावर- भरतपुर एक्सप्रेस-वे के लिए शुरू हुआ सर्वे कार्य, सर्वे पर ग्रामीणों का आक्रोश, दक्षिणी सागर बांध एवं बिनौरी सागर बांध को छोड़ कर सर्वे की मांग

लालसोट. प्रस्तावित ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेस-वे के लिए हो रहे सर्वे कार्य को लेकर शुक्रवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र्र कुमार मीना को एक ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में कहा है कि बिनौरी स्थित दक्षिणी सागर बांध एवं बिनौरी सागर बांध को छोड़ कर सर्वे किया जाए। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि ग्राम बिनौरी स्थित पटवार मण्डल पटटी किशारपुरा में होकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे भरतपुर ब्यावर का सर्वे किया गया है, उक्त सर्वे को बिनौरी में स्थित दक्षिणी सागर बांध व बिनौरी सागर बांध को छोडकर किया जाए। इन दोनो बांधों की भराव क्षमता अधिक होने के कारण इससे आसपास के 25 गांव पेयजल व सिंचाई के लिए इसी बांध पर निर्भर है। सरकार की योजना अनुसार ये बांध ईआरसीपी से जुड़े हुए है, इन बांधों से होकर अगर यह एक्सप्रेस-वे निकलता है तो 25 गांवों के 5 लाख लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। ज्ञापन में ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे पूरी तरह से मनमाने ढंग से व राजनैतिक दबाव में किया जा रहा है, अगर सरकार ने अपना निर्र्णय नही बदला तो क्षेत्र के किसान उग्र आन्दोलन के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24